मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 26, 2024 6:17 अपराह्न

printer

दिल्ली के भारत मंडपम में जारी है 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन

दिल्ली के भारत मंडपम में 43वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-आईआईटीएफ का आयोजन जारी है। इस मेले की थीम विकसित भारत 2047 है। 14 दिवसीय यह मेला वैश्विक स्तर पर भारत की आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करता है। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह देश के सबसे बड़े व्यापार आयोजनों में से एक है, जिसमें बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंच रहे हैं। 

 

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2024 में लोग बड़ी संख्या में घूमने और खरीदारी करने आ रहे हैं। बीते रविवार को 1.5 लाख से अधिक आगंतुक मेले में घूमने आये। व्यापार मेले में आये हुए लोग सूखे मेवे, बैग, पर्स, फर्नीचर के सामान, कपड़े, जूते, खिलौने, अचार, तेल, मसाले, गजक, और सजावटी सामान के स्टाल्स पर बड़ी संख्या में खरीदारी करते हुए देखे जा सकते हैं।

 

 

इसके आलावा विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों के पवेलियन, प्रदर्शनियां और स्टॉल भी आगंतुकों का ध्यान खींच रहे हैं। मेले में लोगों को आकर्षित करने और अधिक से अधिक अपने स्टाल पर बुलाने के लिए क्विज, पजल और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया जा रहा है। घूमने के दौरान लोगों को लगने वाली भूख का ख़ास ख्याल रखते हुए, मेले में एक फूड कोर्ट भी बनाया गया है।

 

 

फूड कोर्ट में आगंतुक लिट्टी चोखा, सरसों का साग और मक्के दी रोटी, छोले भटूरे, बिरयानी, घुघुनी चावल, ग्लौटी कबाब, मछली फ्राई, पाव भाजी और डोसा जैसे विभिन्न राज्यों के स्वादिंष्ट व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं।

 

 

आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में बिहार से आई आगंतुक सविता ने कहा कि मेले में विभिन्न संस्कृतियों और व्यापर का संगम सभी को आकर्षित करता है।

 

मेले में पहली बार घूमने आयी एक अन्य आगंतुक आमृता ने भी अपना अनुभव साझा किया। इस वर्ष मेले में 3 हजार से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। कल इस मेले का आखिरी दिन है। प्रादेशिक समाचार के लिए सकलेन अखतर।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला