दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने आज स्वतंत्रता सेनानी और दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रम्हप्रकाश को उनकी 106वीं जन्मजयंती पर विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चौधरी ब्रह्म प्रकाश के परिजनों ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान श्री गोयल ने कहा कि दिल्ली के समग्र विकास और उत्थान के लिए श्री प्रकाश ने बहुत संघर्ष किया। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में चौधरी ब्रह्मप्रकाश ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस दौरान वह कई बार जेल भी गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी ब्रह्मप्रकाश आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी सोच और विचार वर्तमान में भी प्रासंगिक है।