फ़रवरी 18, 2026 8:44 अपराह्न

printer

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति-डीपीसीसी के साथ एक समीक्षा बैठक की

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने आज दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति-डीपीसीसी के साथ एक समीक्षा बैठक की। श्री सिरसा ने बताया कि बैठक के दौरान राजधानी में जैव-चिकित्सा अपशिष्ट उपचार सुविधा ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा, उन्‍होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट का सुरक्षित तथा वैज्ञानिक निपटान आवश्यक है। श्री सिरसा ने कहा कि इससे जुडे नियमों का सख्त अनुपालन, समय पर कचरा संग्रहण और सुदृढ़ निगरानी तंत्र सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्‍होंने कहा कि जन स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा दिल्‍ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।