मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 5, 2024 8:09 अपराह्न | Delhi

printer

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज यमुना में फैल रही जहरीली झाग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज यमुना में फैल रही जहरीली झाग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। श्री राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश से आ रहे गंदे पानी के कारण कालिंदी कुंज क्षेत्र में यमुना में झाग दिखाई दे रहे हैं। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए लगातार यमुना की सफाई का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हजारों क्षेत्रों में छठ पूजा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि यमुनाजी की स्वच्छता बनाए रखी जा सके।

    वहीँ, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार पर छठ श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल उपलब्ध न कराने के आरोप लगाया है। श्री यादव ने कहा कि यह बहुत बड़ी विडंबना है कि राजधानी दिल्ली में लाखों छठ श्रद्धालु इस महापर्व की दौरान यमुना के जहरीले पानी में डुबकी लगाने की लिए मजबूर हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला