दिल्ली के न्यू अशोक नगर में आज तेज आंधी के कारण नमो भारत स्टेशन की छत पर लगी टिन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आरआरटीएस ने बताया कि सावधानी के तौर पर न्यू अशोक नगर स्टेशन पर परिचालन तत्काल रोक दिया गया है। घटना के संबंध में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आरआरटीएस ने कहा कि जांच की जा रही है और भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए आवश्यक सुधार कार्य आरंभ कर दिए गए हैं। न्यू अशोक नगर स्टेशन पर सेवाएं अगले निर्देश तक बंद रहेंगी।
Site Admin | मई 17, 2025 8:13 अपराह्न
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में आज तेज आंधी के कारण नमो भारत स्टेशन की छत पर लगी टिन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त