अक्टूबर 8, 2025 7:29 अपराह्न

printer

दिल्‍ली के कला और संस्‍कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने आज फिक्‍की फ्रेम-2025 द्वारा आयोजित भारतीय फिल्म और रचनात्मक उद्योग के एक गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया

दिल्‍ली के कला और संस्‍कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने आज फिक्‍की फ्रेम-2025 द्वारा आयोजित भारतीय फिल्म और रचनात्मक उद्योग के एक गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि दिल्‍ली सरकार का लक्ष्य दिल्ली को देश की सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था का केंद्र बनाना है।

उन्‍होंने कहा कि कला के क्षेत्र में दिल्‍ली सरकार की पहल देश भर में एक उदाहरण बन रही है। उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्‍ली सरकार की कार्यो की गूंज पूरे भारत में सुनाई देगी। इस सम्‍मेलन में दिल्‍ली सरकार के सांस्‍कृतिक अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत करने की नीतियों की भी सराहना की गई।