अक्टूबर 6, 2025 5:21 अपराह्न

printer

दिल्‍ली के कला और संस्‍कृति मंत्री कपिल मिश्रा आज विद्या भारती स्कूल में आयोजित संस्कृति महोत्सव 2025-26 में शामिल हुए

दिल्‍ली के कला और संस्‍कृति मंत्री कपिल मिश्रा आज विद्या भारती स्कूल में आयोजित संस्कृति महोत्सव 2025-26 में शामिल हुए। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में, श्री मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में 5 राज्यों के बच्चों ने गीत, नृत्य, लोककला और भाषा के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्‍होंने कहा कि बच्‍चों ने प्रदर्शन में भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धि को जीवंत रूप में पेश किया।

    श्री मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को नया सीखने और उन्‍हें अपने कौशल को दिखाने का मंच देते हैं, जिससे सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलता है। उन्‍होंने आगे कहा कि ऐसे ही कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं को संजोने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला