नवम्बर 3, 2024 7:45 अपराह्न

printer

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने यमुना नदी के किनारे बने बांसेरा पार्क का निरीक्षण किया

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने आज यमुना नदी के किनारे बने बांसेरा पार्क का निरीक्षण किया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट के माध्‍यम से श्री सक्‍सेना ने बताया कि यमुना के किनारे पर कूडे-कचरे से भरी एक खराब बंजर भूमि को एक वर्ष के भीतर सुंदर और हरे-भरे पार्क में तब्‍दील कर दिया गया है। इसके अलावा उन्‍होने बताया कि यह पार्क दिल्‍लीवासियों के भ्रमण के लिए खोल दिया गया है।