नवम्बर 24, 2025 5:53 अपराह्न

printer

दिल्ली के उपराज्यपाल  विनय कुमार सक्सेना औऱ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है

दिल्ली के उपराज्यपाल  विनय कुमार सक्सेना औऱ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल ने कहा कि अभिनेता धर्मेंद्र के जाने से भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम काल का अंत हुआ है। श्री सक्सेना ने कहा की धर्मेंद्र एक महान कलाकार होने के साथ साथ एक शानदार व्यक्तित्व के जिंदादिल इंसान थे, जिन्होंने देश-दुनिया में लाखों लोगों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा की भारतीय सिनेमा ने एक अमर पहचान, एक सादगीभरा व्यक्तित्व और पीढ़ियों के प्रिय कलाकार को खो दिया है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि धर्मेंद्र ने अपना योगदान केवल अभिनय तक ही सीमित नहीं रखा,  बल्कि समाज की भावनाओं,  संघर्षों और संवेदनाओं को परदे पर साकार रूप में प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों तथा प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।