दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज नीरंगना यमुना में दिल्ली विकास प्राधिकरण- डीडीए द्वारा आयोजित दो दिवसीय ग्रीन एक्सपो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डीडीए नई परियोजनाएं ला रहा है, और राजधानी में हरित क्षेत्र भी बना रहा है।
दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने बताया कि इस एक्सपो में योजनाकार, विशेषज्ञ और पर्यावरणविद, इस बात पर चर्चा करेंगे कि दिल्ली को और अधिक हरा-भरा और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। उपराज्यपाल ने कहा कि डीडीए ने ढाई साल में बांसेरा, असिता और यमुना वाटिका का विकास किया है, जहां अच्छा काम हो रहा है।