दिल्ली के उपराज्यपराल तरनजीत सिंह संधू आज दिल्ली विकास प्राधिकरण – डीडीए द्वारा यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उपराज्यपराल ने 1600 से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम के दौरान श्री संधू ने बताया कि यह पहल दिल्ली के लिए एक कुशल कार्यबल के निर्माण में पारदर्शिता और योग्यता-आधारित भर्ती के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। उन्होंने बताया कि ये युवा नियुक्त व्यक्ति 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में ‘अमृत काल’ के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उपराज्पाल ने डीडीए के नए सदस्यों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और समर्पण के साथ सेवा करने का आग्रह किया। श्री संधू ने कहा कि सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता संस्थागत विश्वसनीयता को और मजबूत करेगी।
News On AIR | मई 7, 2026 6:21 अपराह्न
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने 1600 से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्तिपत्र सौंपे