मई 23, 2024 1:34 अपराह्न

printer

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने द्वारका में किया जनसभा को संबोधित, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिलशाद गार्डन में की रैली 

दिल्‍ली में लोकसभा की सभी सात सीटों के लिए प्रचार के आज अंतिम दिन राजनीतिक दल रोड-शो, जनसभाएं और घर-घर जाकर प्रचार करके मतदाताओं को आकर्षित करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। राजधानी में मतदान शनिवार 25 मई को होना है।

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा के द्वारका क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत रामराज्‍य के उत्थान का निश्चित रूप से साक्षी बनेगा और कोई भी शक्ति इसे रोक नहीं सकती।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता पीयूष गोयल ने पश्चिम दिल्‍ली के नजफगढ़ क्षेत्र में एक रोड-शो किया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की नेता स्मृति ईरानी ने भी चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के अशोक विहार में एक रोड शो किया। राजस्‍थान के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता भजनलाल शर्मा ने उत्‍तर-पश्चिम दिल्‍ली में रोहिणी में एक रोड-शो किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर-पूर्वी दिल्‍ली में दिलशाद गार्डन में एक जनसभा की। उन्होंने गरीबी और असमानता को स्थायी समस्‍या बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व की निंदा की। श्री गांधी ने आरोप लगाया कि यह सरकार सिर्फ कुछ विशेष उद्योगपतियों के लिए काम करती है। उन्होंने दावा किया कि बेरोजगारी के कारण युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला