मई 14, 2024 1:55 अपराह्न

printer

दिल्ली की सभी सात सीटों पर धुआंधार प्रचार, 25 मई को वोटिंग  

दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों के लिए प्रचार तेज हो गया है। यहां इस महीने की 25 तारीख को छठे चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्‍ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी कांग्रेस गठबंधन के बीच मुकाबला है। भाजपा सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी ने चार और कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। राष्‍ट्रीय राजधानी में कुल एक सौ 62 उम्मीदवार मैदान में हैं।