सितम्बर 10, 2025 9:01 अपराह्न

printer

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और केंद्रीय राज्‍य मंत्री हर्ष मल्‍होत्रा ने आज पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक की

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और केंद्रीय राज्‍य मंत्री हर्ष मल्‍होत्रा ने आज पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक की। बैठक में सम्‍बंधित अधिकारियों को शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और आधारभूत संरचना सहित सभी कार्यों की गति को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।  इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍मदिवस के उपलक्ष में दिल्‍ली सरकार 17 सितम्‍बर से दो अक्‍टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। उन्‍होंने कहा कि इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह दिल्‍ली में दस नई योजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। बैठक में विधायकों, पार्षदों और सम्‍बंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्‍सा लिया।