दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज महिला विचारकों के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘भारती-नारी से नारायणी’ समारोह में शामिल हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत शक्ति बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना सब की साझा जिम्मेदारी है। श्रीमती गुप्ता ने आगे बताया कि दिल्ली में लखपति बिटिया योजना, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, कोलेट्रल-फ्री लोन और नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति जैसे कदमों के माध्यम से नारी शक्ति को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से देश प्रगति कर रहा है, सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में सभी महिलाओं को अवसर मिलें। उन्होंने आगे कहा कि सक्षम महिलाओं को उन बहनों का साथ देना चाहिए जिन्हे उनकी जरुरत है।