मार्च 3, 2026 2:33 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में एनडीएमसी फूल महोत्सव का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस में एनडीएमसी फूल महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव रंगों, प्रकृति और रचनात्मकता का एक जीवंत उत्सव है। उन्होंने कहा कि ट्रे गार्डन, पिरामिड और सिलेंडर के आकार में फूलों की सजावट, सुंदर परिदृश्य और विशेष सेल्फी पॉइंट इस आयोजन को और भी आकर्षक बना रहे हैं।