दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड की लगभग 2100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह कार्य राजधानी में बेहतर जल आपूर्ति, मजबूत आधारभूत ढाँचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत नौ सौ नब्बे करोड रुपये की लागत से टोडापुर, राजेंद्र नगर, नारायणा और इंद्रपुरी जैसे क्षेत्रों में पानी की नई पाईप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सरकार जनहित में नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने के लिए काम करती थी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मात्र एक वर्ष में शहर में बेहतर स्कूल, बढ़िया अस्पताल, नई सड़कें और नये सीवर प्रणाली जैसे निलंबित कार्यों पर काम किया।
News On AIR | फ़रवरी 18, 2026 9:11 अपराह्न
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजेंद्र नगर में दिल्ली जल बोर्ड के ₹2100 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास किया