फ़रवरी 16, 2026 5:41 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएँ दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हर कठिन परिस्थिति में अदम्य साहस और समर्पण के साथ राजधानी को सुरक्षित रखा। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की अटूट कर्तव्यनिष्ठा और अनवरत परिश्रम सभी के लिए एक गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शांति, सेवा और न्याय के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए दिल्ली पुलिस निरंतर नागरिकों की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रही है। 

वहीं  इस अवसर पर दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहेब सिंह ने भी दिल्ली पुलिस के कर्मियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर हर चुनौती का डटकर सामना किया है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला