जनवरी 30, 2026 7:58 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्क स्ट्रीट में इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पार्क स्ट्रीट में इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) का उद्घाटन किया। यह संयुक्त सब-स्टेशन एयरपोर्ट लाइन, वायलेट लाइन और आने वाली सेंट्रल विस्टा मेट्रो लाइन को बिजली उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री गुप्ता ने बताया कि यह सब-स्टेशन प्रमुख मेट्रो कॉरिडोरों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि इस नए सब-स्टेशन का निर्माण नवीनतम तकनीक का उपयोग करके, ग्रीन बिल्डिंग के मानकों के अनुसार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 18 महीनों के भीतर पूरी की गयी यह परियोजना दिल्ली मेट्रो को बिजली कटौती से मुक्त करने की ओर अग्रसर है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार मेट्रो आधारित परिवहन प्रणाली के माध्यम से शहर को, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।