जनवरी 23, 2026 6:36 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी नागरिकों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नागरिकों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की शुभकामनाएँ दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा की ऋतुराज बसंत का आगमन, प्रकृति में नव-चेतना तथा चारों ओर उल्लास लेकर आता है। उन्होंने मां सरस्‍वती से सभी का जीवन, ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करने और बुद्धि, विवेक तथा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की।