जनवरी 16, 2026 6:09 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की दी शुभकामनाएँ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर सभी युवा उद्यमियों और दिल्लीवासियों को शुभकामनाएँ दी।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया अभियान ने एक दशक पूरा कर देश को दो लाख से अधिक स्टार्टअप के साथ भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने देश के नौजवानों को ‘जॉब सीकर’ की मानसिकता से मुक्त कर आत्मविश्वास से परिपूर्ण ‘जॉब गिवर’ के रूप में स्थापित किया है।