जनवरी 12, 2026 8:27 अपराह्न

printer

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किरोड़ीमल कॉलेज में स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति माना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उन्हें आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति तथा कर्तव्यबोध की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। मीडिया से बातचीत में श्रीमती गुप्ता ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश को तरक्की कि राह पर ले जाने में युवाओं कि महत्वपूर्ण भूमिका है।