जनवरी 3, 2026 7:08 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सावित्री बाई फुले की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने साहस और दृढ़ संकल्प के साथ नारी शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि देश के पहले बालिका विद्यालय की स्थापना से लेकर छुआछूत, लैंगिक भेदभाव और सामाजिक असमानता के विरुद्ध उनका संघर्ष इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका त्यागमय जीवन और समाज परिवर्तन की यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।