मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के पराक्रमी जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
एक सोशल मीडिया पोस्ट, में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिवस वीर सैनिकों के राष्ट्रसेवा के प्रति उनके अमिट समर्पण को नमन करने का अवसर है, जो सीमाओं पर रहकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की वीरता, त्याग और अद्वितीय राष्ट्रभक्ति ने भारत को हमेशा गौरवान्वित किया है।