मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 29, 2025 5:03 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी की प्रत्येक संस्था में आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाएगा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी की प्रत्येक संस्था में आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस गठन का मुख्य उद्देशय किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, भेदभाव और असमान व्यवहार के विरुद्ध हर महिला को न्याय और सम्मान की गारंटी दिलाना है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि अब महिलाएं सुरक्षित वातावरण में नाइट शिफ्ट सहित हर समय कार्य कर सकेंगी। उन्होने यह भी कहा कि दिल्ली की विकास यात्रा तब ही सार्थक होगी, जब हर महिला निर्भीक होकर, आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा कर सके।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला