अक्टूबर 28, 2025 7:05 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता छठ महापर्व के आयोजन के बाद यमुना के वासुदेव घाट पर स्वच्छता अभियान में शामिल हुई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता छठ महापर्व के आयोजन के बाद यमुना के वासुदेव घाट पर स्वच्छता अभियान में शामिल हुई। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने हर बड़े पर्व के बाद सफाई और स्वच्छता अभियान चलाया है, क्योंकि  दिल्ली सरकार राजधानी की स्वच्छता को लेकर संकल्पबद्ध है।  उन्होंने कहा कि हर उत्सव तभी पूर्ण होता है जब उसके उपरांत शहर स्वच्छ और सुंदर बना रहे।

    इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली सरकार की एक बैठक हुई है, जिसमें यह सहमति व्यक्त की गई कि पार्षद और पार्टी के सदस्य मिलकर अगले तीन से चार दिनों में सभी क्षेत्रों की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाएंगे।