दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज छठ पर्व के संध्या अर्घ्य की सभी दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि अस्त होते सूर्य को आभार और आराधना के साथ अर्घ्य देने की परंपरा सनातन संस्कृति की अनूठी पहचान है। श्रीमती गुप्ता ने संध्या जल में खड़ी सभी मातृशक्तियों और व्रतियों की श्रद्धा, अनुशासन और साधना को भारतीय संस्कृति का सबसे उज्ज्वल रूप बताया। मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना भी की।
Site Admin | अक्टूबर 27, 2025 4:47 अपराह्न
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज छठ पर्व के संध्या अर्घ्य की सभी दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं दी