दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि श्री खुराना का योगदान दिल्ली के इतिहास में हमेशा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने न केवल दिल्ली को आधुनिक शहर में बदलने का सपना देखा, बल्कि उसे वास्तविकता में भी बदलने के लिए अथक परिश्रम किया। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि उनका योगदान हमेशा दिल्लीवासियों के हृदय में जीवंत रहेगा।
Site Admin | अक्टूबर 27, 2025 4:43 अपराह्न
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की