अक्टूबर 16, 2025 7:09 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कालिंदी कुंज में यमुना नदी की स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कालिंदी कुंज में यमुना नदी की स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के भव्य आयोजन के लिए दिल्ली सरकार युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी है। उन्होंने बताया कि नालों को टैप करने, एसटीपी लगाने और प्रदूषण नियंत्रित करने जैसे ठोस कदमों से जल की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो रही है।

 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ पर्व के दौरान यमुना में इस बार झाग नहीं दिखाई देगा और श्रद्धालु यमुना नदी में पूरे मनोयोग से इस पर्व को मनाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ यमुना, घाटों पर साफ-सफाई और छठव्रतियों के लिए बेहतरीन सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है।