दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजमाता सिंधिया को नारीशक्ति का प्रतीक और त्याग-समर्पण की अनुपम मिसाल बताया।
उन्होंने कहा की राजमाता सिंधिया ने राजसी वैभव त्यागकर राष्ट्रसेवा का पथ चुना। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल के संघर्ष तक उनका अडिग नेतृत्व राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।