दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से आज उनके निवास पर मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि श्री राधाकृष्णन राष्ट्र की प्रगति, संविधान की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि श्री राधाकृष्णन का समृद्ध राजनैतिक और प्रशासनिक अनुभव, संसद के उच्च सदन को नई दिशा प्रदान करेगा तथा राष्ट्र के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Site Admin | अक्टूबर 3, 2025 7:50 अपराह्न
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की