सितम्बर 28, 2025 6:31 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री परवेश साहिब ने नंद नगरी से गगन सिनेमा तक 6-लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्‍ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आज नंद नगरी से गगन सिनेमा तक 6-लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण से अब प्रत्येक वाहन चालक की औसतन 15 मिनट की बचत होगी और इससे यमुनापार रहने वाले लोगों को और अधिक सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस पुल का काम वर्षों से अटका हुआ था जिसे उनकी सरकार की गति, संकल्प और अच्छी शासन व्यवस्था ने मात्र सात महीनों में पूरा कर दिया।

इस अवसर पर परवेश साहिब सिंह ने भी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह फ्लाईओवर उन लाखों लोगों के लिए राहत का प्रतीक है, जो वर्षों से ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था से जूझते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि करीब एक लाख लोग हर दिन इस मार्ग का इस्तेमाल कर अपना काफी समय बचाएंगे।