दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह ने अपने अद्वितीय साहस, त्याग और अडिग देशभक्ति से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को अमिट दिशा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी वीरता और बलिदान ने देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की एक नई अलख जगाई और उनके आदर्श तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत विचार आज भी देश की युवा पीढ़ी समेत हर भारतीय को राष्ट्रसेवा के प्रति निरंतर प्रेरित करते हैं।