दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीती शाम तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ में लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को हिम्मत प्रदान करने और घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ करने की प्रार्थना की।
Site Admin | सितम्बर 28, 2025 6:21 अपराह्न
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ में मृत्यु पर जताया दुख