सितम्बर 28, 2025 4:49 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सेंट्रल पार्क में नमो रन कार्यक्रम में हुईं शामिल

 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में नमो रन कार्यक्रम में शामिल हुई। विकसित दिल्ली और नशा-मुक्त भारत के संदेश के साथ इस दौड़ में दिल्ली के हजारों बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।
 
 
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित इस दौड़ में 7 हज़ार 500 से अधिक विद्यार्थी 15 स्थानों पर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताक़त और अनमोल धरोहर है तथा युवा ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।