मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि फौजा सिंह ने अपनी विलक्षण जीवटता, अनुशासन और अद्वितीय ऊर्जा से न केवल खेल जगत को गौरवान्वित किया, बल्कि फिटनेस और आत्मबल के प्रतीक बनकर युवाओं को भी प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सदी पार कर चुका एक ऐसा धावक, जिसने साबित किया कि आयु नहीं, संकल्प मायने रखता है।
Site Admin | जुलाई 15, 2025 6:12 अपराह्न
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है