जून 28, 2025 5:46 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आपातकाल की 50वीं बरसी पर अपने विचार साझा किए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आपातकाल की 50वीं बरसी पर आयोजित मॉक पार्लियामेंट में लोकतंत्र की हत्या के काले अध्याय पर अपने विचार साझा किए। इस मॉक पार्लियामेंट का आयोजन भाजपा दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा शहर के महाराष्ट्र सदन में किया गया था।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्याय और संविधान के मूल्यों का गला घोंटकर संविधान की हत्या कर दी थी। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1975 में सिर्फ एक परिवार की सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस सरकार ने पूरे देश को एक खुली जेल में तब्दील कर दिया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला