दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के निवासियों को बधाई दी है।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि अयोध्या, मथुरा और काशी की गौरवशाली विरासत तथा प्रयागराज की धरा से सिंचित यह प्रदेश भारतीय संस्कृति और अस्मिता का जीवंत केंद्र है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज उत्तम निवेश वातावरण, प्रभावी कानून-व्यवस्था और आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ देश की प्रगति का सशक्त विकास इंजन बन चुका है।
वहीं, उपराज्यपाल आज इस अवसर पर लोक निवास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश, अपने समृद्ध इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के साथ, विरासत और राष्ट्र की प्रगति का प्रतिबिंब रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राज्य के कलाकारों द्वारा सितार, बांसुरी और शहनाई पर वाद्य प्रदर्शन के साथ-साथ कथक प्रस्तुति भी दर्शायी गई।