दिल्ली के कला और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा आज कला उद्यमी अवार्ड 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री मिश्रा ने कहा कि बेटियाँ कला, उद्यमिता और आत्मविश्वास के बल पर अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ विकसित दिल्ली के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की बेटियां प्रतिभाशाली, आत्मनिर्भर और नवाचार से परिपूर्ण हैं।