फ़रवरी 28, 2026 11:32 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली की अदालत ने भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को ज़मानत दी

दिल्ली की अदालत ने भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को ज़मानत दे दी है। उदय  नई दिल्ली में हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार हुए थे।

अदालत ने दिल्ली पुलिस की सात दिन की हिरासत बढ़ाने की याचिका को खारिज कर दिया। उदय को 50 हजार के बॉंडं पर जमानत दी गई है। अदालत ने उसे पासपोर्ट औऱ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जमा करने का भी आदेश दिया।

इससे पहले मंगलवार को अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।