मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 29, 2023 8:07 अपराह्न | दिल्ली मौसम

printer

दिल्ली का मौसम

राजधानी में आज मौसम सामान्य रहा हालांकि दिन का तापमान सामान्‍य से ऊपर रहा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 35 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।