सितम्बर 14, 2023 7:55 अपराह्न | दिल्ली का मौसम

printer

दिल्‍ली का मौसम

राजधानी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहे और लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 37 दशमलव छह डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्‍यूनतम सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 27 दशमलव आठ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घण्‍टों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बादल के छाए रहने के साथ-साथ हल्‍की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला