मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 3, 2023 7:49 अपराह्न | दिल्ली का मौसम

printer

दिल्ली का मौसम

राजधानी में आज दिन में तेज धूप खिली रहने और उमस के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। आज का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।