अप्रैल 28, 2024 7:42 अपराह्न | दिल्ली भाजपा-कांग्रेस

printer

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख  पद से अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को टिकट देने के विरोध में है- भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

 

भारतीय जनता पार्टी के  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने  दावा किया है कि दिल्ली कांग्रेस प्रमुख  पद से अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को टिकट देने के विरोध में है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि जो भी व्यक्ति देश की प्रगति देखना चाहता है वह कभी भी भ्रष्ट व्यक्तियों के साथ गठबंधन नहीं करेगा।