भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में आज दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय किशन शर्मा, पूर्व निगम पार्षद सुरेन्द्र शर्मा, पूर्वी दिल्ली लोकसभा पर्यवेक्षक जय करण चौधरी सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री पोखरियाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर जिस प्रकार भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है, उससे साफ है कि भाजपा दिल्ली की सातों सीटें जीतने जा रही है। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अरविन्दर सिंह लवली और राजकुमार चौहान भी उपस्थिति रहे।