दिसम्बर 13, 2025 6:45 अपराह्न

printer

दिल्‍ली कला एवं संस्‍कृति मंत्री कपिल मिश्रा भारत मंडपम में निजी सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए

दिल्‍ली के कला एवं संस्‍कृति मंत्री कपिल मिश्रा आज भारत मंडपम में एक निजी सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने बताया कि यहां प्रदर्शित शस्‍त्रों के माध्‍यम से मराठाओं ने विजय हासिल की थी। उन्‍होंने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये ये संदेश मिल रहा है कि ज्ञान व युद्ध परंपरा का इतिहास बहुत विशाल है।