मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 2, 2025 8:50 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों मे तेज़ बारिश के कारण यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा

 
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों मे तेज़ बारिश के कारण यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जलस्तर के आज खतरे के निशान को पार करने की आशंका है। पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया है और आसपास के इलाकों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
 
 
कल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी में बाढ़ की चेतावनी जारी की थी।