जून 13, 2024 8:06 अपराह्न

printer

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

राजधानी में आज दिनभर कड़ी धूप खिली रही और गर्म हवाएं भी चली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक 44 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 29 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्‍की बारिश और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की तीव्रता से तेज हवाओं की भी संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।