दिल्ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2026 में 26 वर्षीय एम सुरेश कुमार पुरुष सिंगल्स के मेन ड्रॉ में पहुंच गए हैं। क्वालीफाइंग के दूसरे और अंतिम दौर में सुरेश ने दक्षिण कोरिया के पार्क उई सुंग को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।
टूर्नामेंट के पहले दौर में, कल सुरेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली के पांचवीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो कार्बोनी को हराया था। वहीं, दक्षिण कोरियाई पार्क ने कल भारत के ससि कुमार मुकुंद को 6-4, 6-2 से हराकर ड्रॉ में बड़ा उलटफेर किया था और दूसरे दौर में जगह बनाई थी। हालांकि, पार्क को आज भारतीय खिलाडी सुरेश से पराजय मिली।