फ़रवरी 11, 2025 1:43 अपराह्न

printer

दिल्ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट: पुरुष एकल के शुरुआती दौर में मुकुंद शशिकुमार ने फ्रांस के साशा गुएमार्ड वेनबर्ग को हराया

 

दिल्ली ओपन 2025 टेनिस टूर्नामेंट में भारत के मुकुंद शशिकुमार ने आज पुरुष एकल के शुरुआती दौर में फ्रांस के साशा गुएमार्ड वेनबर्ग को 4-6, 6-2, 6-0 से हराया। इसी वर्ग में आज रामकुमार रामनाथन का सामना डेलिबोर स्विरसीना से होगा।